VR Kya Hota Hai, VR Box Kya Hota Hai और VR Headset Kya Hota Hai

आज के इस आर्टिकल में हम आपको VR Kya Hota Hai, VR Box Kya Hota Hai और VR Headset Kya Hota Hai बताएंगे जिन्हें जानकर आप इस गैज़ेट को खरीदना चाहेंगे और इसे किसी वीडियो को देखने के लिए या 3D गेम खेलने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे

यदि आप घर बैठे theatre का मजा लेना चाहते हैं तब आप लोग इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए जिसमें हमने आपको बारीकी से समझाया है कि वीआर बॉक्स क्या है और जब आप इसका इस्तेमाल करने के लिए फिल्म को देखने के लिए तब उसके रियलिटी क्या होगी

Virtual Reality (VR) Meaning In Hindi

Virtual Reality एक ऐसी दुनिया है जहां पर आप खुद को उस दुनिया में महसूस कर सकते हो। जैसे कि आप कोई गेम खेल रहे हो तब आप यह महसूस कर पाओगे कि आप उस गेम का एक हिस्सा आप उस गेम के अंदर हो और ऐसा लगता है कि जैसे सारी चीजें आपकी आंखों के सामने हो रही है।

आज के समय की टेक्नोलॉजी बहुत ही एडवांस हो चुकी है। ऐसे ऐसे आविष्कार हो चुके हैं कि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उसी में एक वीआर हेडसेट है। इसका आविष्कार इसी कारण से किया गया है ताकि कोई भी घर बैठे सभी चीजों का आनंद ले और उन्हें अपनी आंखों के सामने महसूस होता देख सकें।

इसे आप एक सिंपल भाषा में समझ सकते हैं कि यह एक काल्पनिक दुनिया है जहां पर आप खुद को उस दुनिया में महसूस कर सकते हैं। इस काल्पनिक दुनिया में जो कुछ हो रहा है आप उसका हिस्सा हो जाते हैं और आपको ऐसा लगता है जैसे कि आप इस काल्पनिक दुनिया का एक हिस्सा है और आप यहां जो कुछ भी करेंगे वह सच में हो रहा होगा

VR Headset Kya Hota Hai

काल्पनिक दुनिया को जीने के लिए ऐसे में आपके पास एक हैंडसेट होना चाहिए। इसी वजह से VR Headset सेट का निर्माण किया गया जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं और अपने घर में ही काल्पनिक दुनिया का इंजॉय ले सकते हैं। VR Headset में बहुत ही पावरफुल लेंस होते हैं जिनकी वजह से आप किसी भी चीज को बड़ी स्क्रीन में देख पाते हैं।

हम VR Headset में अपने मोबाइल को कनेक्ट करते हैं और उसे अपने आंखों में पहनते हैं जैसे कि एक चश्मा को पहना जाता है। इनकी बड़ी-बड़ी लैंसेज के कारण फिल्म देखना और गेम खेलना बहुत ही रोमांचक होता है क्योंकि वह बहुत ही बड़ी बड़ी दिखाई देते हैं और आपको इसके अलावा कुछ भी नहीं दिखाई देगा

जैसे कि यदि आपको ताजमहल देखना है तो आप ताजमहल को दो प्रकार से देख सकते हैं। पहला आप ताजमहल जाकर वहां पर जाकर ताजमहल देखें या किसी फोटो या फिल्म में ताजमहल को देख सकते हैं। आप इंटरनेट से ताजमहल 3D वीडियो को डाउनलोड कर ले और VR Headset में जब देखेंगे तब आप अपने सिर को जिधर घुमाएंगे आपको उधर का नजारा दिखाई देगा ऐसे मैं आपको लगेगा कि ताजमहल आपके सामने है और आप ताजमहल के पास हो।

VR Box Kya Hota Hai

किसे फिल्म को बड़ी तस्वीर में देखने के लिए आपको हर बार थिएटर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे हैं बड़ी स्क्रीन का फायदा ले सकते हैं लेकिन वीआर बॉक्स के जरिए। वीआर बॉक्स ही वीआर हेडसेट है इसका एक दूसरा नाम है। आप इसे आसानी से मार्केट में या अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसी online कंपनियों से खरीद सकते हैं। यह एक चश्मे के जैसा होता है, में फोन को फिट करके अपने आंखों में लगाया जाता है इससे किसी भी चीज को बड़ी स्क्रीन में देखा जा सकता है और उस काल्पनिक दुनिया का एक भाग बन सकता है।

VR Headset कितने प्रकार के होते हैं

पहली बार भारत में VR Headset को 2010 में लाया गया था तब से यह सभी लोगों को बहुत ही पसंद आया है। लोगों की जरूरतों और बजट के हिसाब से वीआर हेडसेट को 3 रूपों में बनाया गया जो सस्ता से लेकर महंगा तक है।

1.कार्डबोर्ड वीआर डिवाइस

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस वीआर डिवाइस को कार्डबोर्ड से बनाया जाता है जो बहुत ही सस्ता होता है। इसमें बड़ी-बड़ी लैंसेज लगाए जाते हैं और आपको इसमें अपना फोन रख देना होता है पर हाथ से पकड़ कर किसी भी फिल्म को देखने का मजा लिया जा सकता है। यह वीआर डिवाइस किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 200 से 500 के बीच में मिल जाएगा जो कि बहुत ही सस्ता है और इसे हर कोई खरीद सकता है।

2. प्लास्टिक हेड सेट्स

इस रियाल डिवाइस को प्लास्टिक से बनाया जाता है और इसमें फोन को फिट करने के लिए एक जगह भी दिया जाता है जिनसे आपको फोन को पकड़ना नहीं होता है। इस डिवाइस के चारों ओर एक बेल्ट होता है इससे अपने सिर पर आराम से पहना जा सकता है और किसी भी फिल्म का इंजॉय बड़े स्क्रीन पर लिया जा सकता है। यह मीडियम रेंज का वीआर हेडसेट है और आप इसे ज्यादा समय तक अपनी आंखों पर नहीं रख सकते हैं क्योंकि यह उतने आरामदायक नहीं होते हैं। इसकी कीमत 1500 से 4000 के बीच में है और आप इसे Amazon या Flipkart ऑनलाइन कंपनी से खरीद सकते हैं।

3. गियर वीआर

यह विहार बहुत ही महंगा होता है और बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा इस वीआर हेडसेट को बनाया गया है। यह बहुत ही आरामदायक होता है और इसे घंटों तक पहना जा सकता है जिनसे किसी भी प्रकार की नुकसान नहीं होती है। इनके लेंस अच्छी क्वालिटी के होते हैं आंखों पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इनकी कीमत 8000 से शुरू होती है।

आज आपने क्या सीखा

आज के साइकल में हमने आपको बताया VR Kya Hota Hai, VR Box Kya Hota Hai और VR Headset Kya Hota Hai और मुझे आशा है कि आप यह समझ चुके होंगे। आपका एक सस्ता बजट है फिर भी आप एक Virtual Reality के दुनिया में कुछ पल बिताना चाहते हो तो ऐसे में आप लोग एक VR Headset खरीद सकते हो। इनसे आपका किसी भी वीडियो को देखने का तरीका बदल जाएगा।

ZIP File Kya Hai और कैसे बनाये और कैसे unzip करें

Leave a Comment