Manoj Dey Biography in Hindi, Income, Girlfriend, Property, Success Story जो आपको अंदर से तोड़ देगी

Manoj Dey: 2 YouTube Channel पर काम करने के बाद सफलता ना मिली उसके बाद तीसरे चैनल में सफलता मिलने पर भी उनका पैसा ना मिला और घर से इतना ज्यादा दबाव फिर भी कभी हार ना माना, पढ़ाई में अच्छे होने के कारण घर से दिया गया था एक कंप्यूटर लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए ही उस कंप्यूटर को पढ़ा बेचना ऐसी स्थिति थी खराब, इतनी खराब स्थिति से गुजरने के बाद भी यह संभले रहे तब जाकर इन्होंने YouTube से लाखों रुपए महीने कमाने की Journey को शुरू किया। 

यदि आप एक YouTuber हैं तो आप Manoj Dey को जरूर पहचानते होंगे। आज के समय में ऐसे ही बहुत सारे YouTuber हैं जो YouTube Tips देते हैं लेकिन उन में से सबसे बड़ा चैनल Manoj Dey का है और यह अपने चैनल पर लोगों को Motivate करते हैं और YouTube Tips देते हैं।

ऐसे में यदि आपने Manoj Dey के बारे में कभी नहीं सुना होगा तो कोई बात नहीं क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Manoj Dey के बारे में बताएंगे और manoj dey income, manoj dey girlfriend, manoj dey education और भी सारी जानकारी बताएंगे.

Manoj Dey Biography in Hindi

Manoj Dey का जन्म 12 July 1997 झारखंड राज्य के धनबाद जिले में बसा एक छोटा सा गांव झरिया नामक गांव में जन्म हुआ था। इन्होंने अपने शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से की और दसवीं पास होने के बाद इन्होंने ITI भी की और उसके बाद Graduation करके पढ़ाई को छोड़ दिया.

Manoj Dey ने पढ़ाई इसीलिए छोड़ी क्योंकि इस वक्त Manoj Dey इतने पैसे कमा रहे थे कि इनके घर वाले भी इन्हें सपोर्ट कर रहे थे और इनके दैनिक दिनचर्या के खर्चे भी इस पैसे से निकल जा रहे थे और धीरे-धीरे करके इन्होंने यूट्यूब को अपना फुल टाइम देने लगे.

आज Manoj Dey के पास दो YouTube Channel है। पहला चैनल का नाम Manoj Dey और दूसरे चैनल का नाम Manoj Dey Vlogs है। यह अपने पहले चैनल पर YouTube Tips और Earn Money से रिलेटेड वीडियो अपलोड करते हैं और दूसरे चैनल पर या अपने Lifestyle (Vlogs) को अपलोड करते हैं

आज के समय में Manoj Dey झारखंड के धनबाद जिले का Brand Ambassador भी हैं। यह एक बड़ी सफलता है जो Manoj Dey को मिली हुई है। 25 साल की उम्र में गांव से निकला हुआ एक लड़का अपने जिले का Brand Ambassador है। Manoj Dey का Brand Ambassador बनना उनके मां-बाप के लिए सबसे बड़ी गौरव की बात है।

Manoj Dey Success Story

Manoj Dey के पिता साइकिल पंचर ठीक करने का काम किया करते थे। Manoj Dey हमेशा से यही मानते रहे हैं की इनके पिता हमेशा उन्हें सही गाइड करते थे और इनके पिता पढ़े-लिखे कम है लेकिन ज्ञान अच्छे देते हैं लेकिन वही बात है ना कि जो साइकिल पंचर ठीक करता है उनकी बात कौन मानेगा.

इनके पिता की रोजाना इनकम सिर्फ ₹250 की थी जिनसे इनके परिवार का गुजर-बसर करना बड़ा मुश्किल होता था। यह लोग एक छोटे से एक कमरे के कच्चे मकान में रहते थे। इनके परिवार में इनकी दो बड़ी बहन है इनकी दादी और इनके मां पापा रहते थे। यानी कि एक घर में 6 लोग रहा करते थे।

इसकी घर की स्थिति इतनी खराब थी जब बारिश होती थी तो इनके घर के छत से पानी की बूंदे टपकती थी। उन्हें एक कमरे में खाना बनाना, पढ़ाई करना और भी बाकी सारे काम करना होता था। पैसों की कमी के कारण Manoj Dey को अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से करनी पड़ी।

इनकी परिवार की स्थिति खराब होने के कारण Manoj Dey के पिता हमेशा मनोज को पढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे। उनके पिता हमेशा से यही चाहते थे इनका बेटा पढ़ लिख कर कोई सरकारी जॉब करें इसीलिए मनोज अपनी पढ़ाई में बहुत ही तेज था और उन्होंने 10th में First Divisionके साथ पास हुआ.

इसके दसवीं में अच्छे नंबर आने के कारण इनके पिता इन्हें एक कंप्यूटर दिलाते हैं। इस कंप्यूटर के पैसे इनके पिता ने कर्ज लेकर Manoj Dey को दिलाया था। इसके बाद इन्होंने 12वीं पास किया और Manoj Dey चाहते थे कि वह एक अच्छा कॉलेज से डिप्लोमा करें। फिर से पैसों की कमी के कारण इन्होंने डिप्लोमा के जगह पर सरकारी कॉलेज से ही ITI किया।

ITI में एडमिशन कराने के लिए इन्हें ₹15000 की जरूरत है तो इन्हें मजबूरन अपने कंप्यूटर को बेचना पड़ा और कुछ पैसे घर से मिलाकर इन्होंने ITI में एडमिशन कराया और आईटीआई के कोर्स को कंप्लीट किया।

Manoj Dey अपने घर से 15 किलोमीटर दूर अपने कॉलेज जाया करते थे और फिर वही 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने घर आया करते थे। गर्मियों के दिन में यह बहुत ही मुश्किल हुआ करता था। इन्होंने अपने पॉकेट खर्च निकालने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। यहां से यह अपने लिए पॉकेट खर्च और छोटे-मोटे घर के खर्च को संभालने लगे.

ITI करने के बाद इन्हें गुजरात के एक कपड़े फैक्ट्री से जॉब ऑफर आया जहां पर इन्हें ₹10000 महीने दिए जाने की बात हुई. जब Manoj Dey अपने पहले दिन उस कपड़े फैक्ट्री में काम करने के लिए गया तो यहां पर इन्हें मशीन को ऑपरेट करना था लेकिन Manoj Dey को यह काम छोड़ना पड़ा क्योंकि यहां की गर्मी इतनी थी कि मनोज ऐसी गर्मी को सह नहीं पाए और उन्होंने इस काम को दूसरे दिन ही छोड़ दिया.

इसके बाद में घर लौट आए आइए यहां पर इन्होंने फिर से बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया और इसके साथ ही एक Cyber Cafe में ज्वाइन करके वहां भी काम करने लगे बच्चों को पढ़ाने से इसे हजार रुपए महीना मिला करते थे इसके साथ ही उस साइबर कैफे में भी इसे हजार रुपए मिलते थे इस प्रकार यह महीने के सिर्फ ₹2000 कमा रहे थे।

अब इनके घर वालों से इन्हें दबाव आने लगा कि वह SSC, Railway की परीक्षा की तैयारी करें। इसलिए Manoj Dey एक Coaching Institute Join करते हैं जहां पर यह परीक्षा की तैयारी करने लगे। Manoj Dey कभी भी जॉब करना नहीं चाहते थे लेकिन उन्हें मजबूरन अपने पिता के दबाव के कारण इन्हें पढ़ना पढ़ रहा था।

Manoj Dey YouTube Career की शुरुआत

एक दिन जब Manoj Dey अपने साइबर कैफे में काम कर रहे थे तब इसके सामने एक वीडियो आता है जहां पर बताया जाता है कि YouTube से पैसे कैसे कमाए. इसके बाद Manoj Dey यह ठान लेते हैं कि वह भी यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करेंगे और इससे पैसे कमाएंगे.

Manoj Dey गिटार को अच्छे से बजा लिया करते थे। इसलिए इन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं एक ऐसा चैनल बनाऊं जहां पर मैं गिटार बजाया करूंगा और इसी वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करूंगा लेकिन 6 महीना लगातार अपलोड करने के बाद भी इनके वीडियो पर लोगों के द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।

फिर इसके बाद Manoj Dey ने एक नया यूट्यूब चैनल बनाया और यहां पर इन्होंने अबकी बार कॉमेडी वीडियो डालना शुरू किया। मनोज दे अपने गांव के लड़कों के साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे और उन्हें यूट्यूब पर अपलोड किया करते थे लेकिन इसमें अभी इसे कोई सफलता हासिल नहीं हुआ.

मनोज दे को बचपन से ही Tech और Gadgets में बहुत ही ज्यादा इंटरेस्ट था। इसलिए इन्होंने Technical Manoj नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया जहां पर यह Tech Related वीडियो अपलोड किया करते थे और इसके साथ ही गैजेट के बारे में भी बताया करते थे।

इस चैनल पर इन्हें रिस्पांस मिलने लगा था। इनके चैनल पर एक 1 दिन में $1 से $2 की इनकम होने लगी। जब इस चैनल पर $80 कंप्लीट हुआ तब पहली बार Manoj Dey अपने घर वालों को बताया कि वह YouTube पर वीडियो अपलोड किया करते हैं।

जब यह बात उसके पिताजी ने सुनी तो वह मनोज दे पर बहुत ज्यादा गुस्सा की है क्योंकि उन्हें लगता था यह कौन सा काम कर रहे हो इसमें कोई पैसे नहीं मिलेंगे इसमें तुम्हें कोई बेवकूफ बना रहा है। तब मनोज ने अपने पिता को समझाते हैं और उनसे 1 महीने की मोहलत मांगते हैं क्योंकि 1 महीने के बाद उनके $100 हो जाने वाले थे।

यूट्यूब से पेमेंट अपने बैंक अकाउंट में लेने के लिए मिनिमम $100 चाहिए था। जहां इनके घर वाले मनोज दे पर बहुत ज्यादा पैसा दे रहे थे इसीलिए उन्होंने किसी तरह घर वालों को मनाया और एक और महीने की मोहलत मांगी.

मनोज दे यूट्यूब एक टर्म्स एंड कंडीशन के बारे में उतना पता नहीं था। किसी गलती के कारण इनका AdSense Account Disable कर दिया गया जिसका मतलब यह था कि अब मनोज दे यूट्यूब से पैसे नहीं कमा पाएगा और उन्होंने जो अब तक $80 अपने यूट्यूब से कमाए थे वह पैसे भी अब इन्हें नहीं मिलेंगे.

इसके बाद Manoj Dey बहुत ही टूट चुके थे क्योंकि यह बात वह अपने घर वालों को कैसे समझाते और इसके साथ ही इनके गांव वाले ने पागल कहने लगे क्योंकि यह जो कैमरा से वीडियो बनाया करते थे तो लोग कहते थे यह क्या कर रहा है। कहीं या तो पागल नहीं बन गया और उसके बाद मनोज दे डिप्रेशन का शिकार हो गए एक दो महीने तक अकेला अकेला रहने लगे.

इसके बाद Manoj Dey ने हार मान ली और मन ही मन सोचने लगे यूट्यूब इसके लिए नहीं है। इन्होंने आखरी बार सोचा कि मैं फिर से एक बार मेहनत करता हूं और एक और चैनल बनाता हूं. इस चैनल का नाम Manoj Dey रखा जो आज इस चैनल से यह महीने के लाखों रुपए कमा रहा है।

जब इन्होंने यह चैनल बनाया तभी YouTube का एक नया पॉलिसी आ गया जहां पर यह बताया गया कि आप यूट्यूब से तभी पैसे कमा पाएंगे जब आपके चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 Hours Watch time होना चाहिए।

किसी तरह मनोज दे ने 4 महीने अपने चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 Hours Watch time कंप्लीट कर लिया। इसके बाद इन्होंने अपने चैनल को Review में भेजा लेकिन 4 महीने से ज्यादा हो चुका था लेकिन इनके चैनल पर कोई रिस्पांस नहीं आया।

इन्हीं बीच इनके घर से भी ने बहुत ज्यादा Pressure आ रहा था कि वह कोई काम करें क्योंकि इनके पिता अपने सक्षम नहीं थे कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल अच्छे तरीके से रख सकें इसीलिए हर बार मनोज को कोई काम करने की हिदायत दी जाने लगी.

इसके बाद Manoj Dey अपने घर वाले से 1 महीने की मोहलत फिर से मांगता है और कहता है तो मुझे 1 महीने की मोहलत दे यदि मैं इस 1 महीने में यदि यूट्यूब में सफलता नहीं मिलती है तो मैं यूट्यूब छोड़ दूंगा और कोई काम ढूंढ लूंगा.

और अब की बार 1 महीने के अंदर है मनोज दे का चैनल मोनेटाइज हो जाता है। जब वह ईमेल आईडी पर इस मैसेज को देखता है तो बहुत ही ज्यादा खुश होता है। इस समय तक मनोज दे के चैनल पर 35000 Subscribers complete हो चुके थे।

इसी वजह से इनके चैनल पर अच्छे खासे View आया करते थे और 1 महीने के अंदर ही इनके चैनल पर $200 कंप्लीट हो गया। जब यह पैसे इनके बैंक के अकाउंट में आया उनके घर वाले बहुत ही ज्यादा खुश हुए क्योंकि यह भारतीय रुपए में ₹14000 हुआ करते हैं।

इसके बाद मनोज दे ने अपनी जिंदगी में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इनका चैनल रॉकेट की तरह उड़ने लगा और जहां इनके पहले महीने इनकम सिर्फ $200 से वही 1 साल के अंदर यह यूट्यूब से इसी एक चैनल पर लाखों रुपए महीने कमाने लगे.

Manoj Dey Total Income

Manoj Dey YouTube Income:- जब आज मनोज दे कोई एक वीडियो अपलोड करता है तो उस वीडियो को अपलोड करते ही उस वीडियो पर Millions Views आ जाते हैं। इन्होंने हाल ही में अपने वीडियो में बताया है कि वह महीने के YouTube से 2.5 Lakhs रुपए से लेकर 4 Lakhs तक कमा लेते हैं।

Manoj Dey Facebook Income:- मनोज दे ने अपने हाल ही के एक वीडियो में बताया था कि वह फेसबुक पर महीने का 50000 कमा लेते हैं यानी कि हर दूसरे महीने में इनका फेसबुक से एक लाख से ज्यादा रुपए की कमाई है

Manoj Dey Sponsorship Income:- जब मनोज दे कोई वीडियो बनाता है तो उस वीडियो में किसी Application के बारे में या किसी Website के बारे में बताता है यानी कि वह उसका Sponsor करता है तो उन्हें एक स्पॉन्सर करने के लिए 1 Lakh रुपए से लेकर 2 Lakhs तक मिलता है।

Manoj Dey Instagram Income:- मनोज दे इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी स्पॉन्सर के जरिए या महीने के 20,000 से लेकर ₹50000 सिर्फ इंस्टाग्राम से कमा लेता है।

Manoj Dey Total Property

मनोज दे के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है जो सिर्फ इन्होंने YouTube से कमा कर ली है। मनोज दे के पास 1 Car (45 Lakh), 1 Apache (1.4 Lakh), 1 Bullet (2.5Lakh), 1 Scooty Latest Model (1.1 Lakh), 1 Digital Board (2 Lakh) है।

इनके पास जितनी भी गाड़ियां हैं वह सारे लेटेस्ट मॉडल की है और हाल ही में इन्होंने एक लाखों रुपए की जमीन खरीदी हुई है जहां पर यह अपने घर बना रहे हैं। इनके पास Apple के कई सारे प्रोडक्ट है जैसा कि IPhone 12, Iphone 13 Pro Max, Macbook, IPad, Apple Smart Watch. इनके पास एक Samsung का फोन है जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपए है।

Manoj Dey Girlfriend

मनोज दे से जब भी उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा जाता है तो हमेशा एक ही बात बताता है कि उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है। जब भी मैं यूट्यूब पर क्यों नहीं करते हैं तो सबसे ज्यादा सवाल यही होता है कि आपकी गर्लफ्रेंड कौन है? 

और हर बार मनोज दे का एक ही रिप्लाई होता है कि उनके कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वह हंस देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है उन्हीं के गांव की एक लड़की जिनका नाम Jyoti Shree Mahato है जो एक YouTuber है और वह भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती है।

Manoj dey girlfriend

कुछ दिन पहले मनोज दे ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो आप यहां स्क्रीनशॉट के रूप में देख पा रहे होंगे और उसके बगल में ही एक ऐसा फोटो जिनके हाथ में वही अंगूठी और हाथों में की गई नेल पॉलिश भी एक ही है। इतना Care तो सिर्फ को एक गर्लफ्रेंड ही करती है।

Manoj Dey Social Media

Facebookmanojdey23
Instagrammanojdey23
Twittermanojdey23
YouTubeManoj Dey
YouTubeManoj Dey Vlogs
Emailmanojdeybusiness@gmail.com

Manoj Dey Award

मनोज दे को यूट्यूब से अभी तक 2 Silver Play Button और एक Gold Play Button मिल चुका है। इसके साथ ही वह अपने जिले का ब्रांड एंबेसडर है। इसे कई बार देवघर जिले के एसपी द्वारा सम्मानित भी किया गया मुझे बहुत ही गौरव की बात है।
मनोज दे जिस कोचिंग इंस्टिट्यूट से अपने रेलवे और एसएससी की तैयारी कर रहा था उसे वहां से भी सम्मानित किया गया है और इस पर मनोज दे ने एक वीडियो भी बनाया जिसे आप लोग उनके Vlog चैनल पर देख सकते हो।

Sandeep Maheswari Biography

2 thoughts on “Manoj Dey Biography in Hindi, Income, Girlfriend, Property, Success Story जो आपको अंदर से तोड़ देगी”

  1. I’m not sure why but this web site is loading incredibly slow for me.
    Is anyone else having this issue or is it a issue
    on my end? I’ll check back later on and see if the problem still exists.

    Reply

Leave a Comment