Instagram Avatar क्या है? How to Make Instagram Avatar

अबकी बार Instagram पर एक ऐसा फीचर आया है जिसका इस्तेमाल हर कोई करना चाहेगा. इस बार Instagram Avatar का अपडेट आया है जो बहुत ही अच्छा है और आप अपने जैसा ही एक Avatar बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

जहां पर आप अपने जैसा ही एक Emoji बना सकते हो यानी कि आप खुद का एक Avatar बना सकते हो। जैसे कि जब आप किसी से चैट करते हैं या कोई स्टोरी लगाते हैं तो उस वक्त आप Emoji का इस्तेमाल करते हो तो ऐसे में आप अपने Face का ही अलग-अलग Emoji बना सकते हो।

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Instagram Avatar Kya Hai, Instagram Avatar Kaise Banaye, How to make Instagram Avatar. 

Instagram Avatar Kya Hai

Avatar को यदि एक वर्ड में समझाया जाए कि यह क्या है तो सीधी भाषा में या एक Emoji है और इस Emoji में खुद के Avatar को बना सकते हो यानी कि वह Emoji आपके जैसा ही मिलता जुलता रहेगा।

Emoji कई प्रकार के होते हैं जैसे कि Laughing Emoji, Weeping Emoji, Love Emoji, Caring Emoji, Hii Emoji, Hello Emoji और भी ऐसे कई प्रकार की Emoji होते हैं।

तो जब आप खुद का एक Avatar बना लेंगे तो वह Avatar कई Emoji में बदल जाएगा और आप उसका इस्तेमाल Chat में और Instagram Story पर कर सकते हो।

जैसे कि आप यहां नीचे देख पा रहे होंगे कि मैंने खुद का एक Avatar बनाया हुआ है और उसी Avatar जैसे कई सारे Emoji मुझे दिखाई दे रहे हैं जिसका इस्तेमाल में अपने Instagram Story पर कर सकता हूं.

How to make Instagram Avatar.

Instagram Avatar Kaise Banaye – How to make Instagram Avatar

यदि आप भी अपना खुद का Avatar बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप यहां नीचे बताए गए सभी Step को Follow करते हैं तो आप अपने लिए एक खुद का Avatar बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल आप Instagram पर Story लगाने में और Chat में कर सकते हैं।

Step 1:– सबसे पहले आपको Instagram Open कर लेना है और उसके बाद अपने Profile पर क्लिक करना है।

Step 2:– अब आप को सबसे ऊपर 3 लाइन पर क्लिक करना है और यहां पर Setting के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

Step 3:- यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे उनमें से आपको Account को सेलेक्ट कर लेना है।

Step 4:- अब यहां पर आपको Avatar का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।

Step 5:- जैसे ही आप Avatar के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो उसके नीचे Get Started का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर लेना है।

Step 6:- यहां पर आपको बहुत सारे कलर के चेहरे दिखाई देंगे तो इनमें से आपका जो Skin Tone है यानी कि आप जैसा दिखते हैं वैसा Face को सिलेक्ट कर ले. इसके बाद Next पर क्लिक करें।

Step 7:– Customize Your Avatar

यहां पर आपको ऐसे बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसके हिसाब से आप अपने Avatar को अच्छे तरीके से कस्टमाइज करके अपने जैसा बना सकते हैं। तो चलिए एक एक करके जानते हैं

Hairstyle: यहां पर ऐसे बहुत सारे Hairstyle दिए गए हैं तो आप जैसा हेयर स्टाइल रखते हैं उसके हिसाब से आपको यहां पर एक एयर स्टाइल को सेलेक्ट कर लेना है। यदि आप अपने Hair Colour Change करना चाहते हैं तो आप यहां से भी कर सकते हैं।

Face Shape: सभी का Face Shape एक जैसा नहीं होता है। किसी का Face Shape Rectangular होता है तो किसी का Circular होता है तो ऐसे में आपका Face Shape जैसा है उसके हिसाब से अपने Face Shape सेलेक्ट करें। 

यदि आप Face Marking करना चाहते हैं या  आपके चेहरे पर कोई Face Line है तो आप इसके हिसाब से अपने Instagram Avatar को Customize कर पाएंगे।

Eye Shape: यदि आपका आंख थोड़ा छोटा या बड़ा है तो उसके हिसाब से आप अपने Instagram Avatar के आंखों को बदल सकते हैं और अपने चेहरे से मिलता-जुलता आंख को लगा सकते हैं। यहां पर आप अपना Eye Colour चेंज भी कर सकते हैं इसके साथ Eye Makeup भी कर पाएंगे।

Eyebrows: कुछ लोगों के आइब्रो बहुत ही सिंपल होते हैं तो कुछ भी बहुत ही स्टाइलिश तो आप जिस प्रकार अपने Instagram Avatar का Eyebrows रखना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। आप Eyebrows Colour भी चेंज कर सकते हैं।

Eyewear: कुछ लोगों की उनकी आंखों में प्रॉब्लम होती है तो वह लोग चश्मा पहनते हैं तो ऐसे में भी आप चश्मा पहनते हैं तो आप अपने Instagram Avatar को भी चश्मा पहना सकते हैं। आप जो Eyewear को सिलेक्ट करेंगे आप उसका Colour भी चेंज कर सकते हैं।

Nose: किसी का नाक मोटा होता है तो किसी का लंबा और किसी का बहुत ही छोटा तो आपका नाक जिस प्रकार है उस प्रकार से आप Instagram Avatar का नाक लगा सकते हैं। लड़कियां यहां पर Nose piercing भी लगा सकती है।

Mouth: आपका मुंह जिस प्रकार है उस प्रकार से आप अपना Mouth यहां पर लगा सकते हैं। लड़कियां यहां पर अपने लिप पर लिपस्टिक भी लगा सकती हैं ताकि उनका Instagram Avatar रियलिस्टिक लगे।

Facial Hair: कुछ लोग अपने चेहरे पर दाढ़ी रखना पसंद करते हैं तो कुछ लोग मूछ रखना पसंद करते हैं तो आप अपने हिसाब से यहां पर अपने Instagram Avatar को दाढ़ी मूछ लगा सकते हैं। यहां पर आप Facial Hair Colour चेंज कर सकते हैं।

Body: कुछ लोग मोटे होते हैं तो कुछ पतले तो ऐसा मैं आपका शरीर जिस प्रकार है उस प्रकार से आप अपना Instagram Avatar का शरीर चुन सकते हैं ताकि वह आपके Body से पूरी तरह से मिलता जुलता रहे. 

Outfit: आपको जैसा आउटफिट पसंद है उस आउटफिट के अनुसार आप अपने Instagram Avatar को एक नया लुक दे सकते हैं। आप अपने Instagram Avatar को एक अच्छा Outfit बनाकर उसे अपना जैसा दिखा सकते हैं।

Headwear: यहां पर आपको बहुत सारी Headwear मिल जाएंगे तो आपको जो Headwear पहनना पसंद है आप उसके हिसाब से अपने Instagram Avatar को एक अच्छा Headwear दे सकते हैं और उसके साथ ही Headwear Colour भी चेंज कर सकते हैं।

Ear Piercing: लड़कियां कानों में Ear Piercing पहनती है और कुछ लड़के भी कानों में कुंडल बहाना करते हैं तो ऐसे में आप अपने Avatar को अपने जैसा दिखाना चाहते हैं तो आप अपने Instagram Avatar को Ear Piercing भी पहना सकते हैं।

Instagram Avatar Kya Hai

जब आप अपने Avatar को कस्टमाइज कर रहे होंगे तो लाइव आपको दिखेगा तो आपको कस्टमाइज करने में कुछ ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होने वाली है। आप लोग आसानी से Instagram Avatar को कस्टमाइज कर पाएंगे।

Step 8:- जब आप इतना कर लेते हैं तो आप के Avatar के सामने एक कैमरा का आइकन दिखेगा तो आप उस कैमरा के आइकन पर क्लिक करके लाइव अपने चेहरे को उस Avatar के साथ मैच कर सकते हैं।

Step 9:- अब सबसे ऊपर Done का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।  

Step 10:- यहां पर दो ऑप्शन दिखाई देगा पहला Continue Editing और दूसरा Save Changes तो आपको Save Changes के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

जब आप इतना कर लेते हैं तो आपका Instagram Avatar बनकर तैयार है और आप इस Instagram Avatar का इस्तेमाल Instagram स्टोरी के साथ साथ फेसबुक पर भी कर सकते हैं।

Instagram Avatar का इस्तेमाल कैसे करें – How to Use Instagram Avatar

यदि आप ऊपर बताए गए सभी Step को Follow करते हैं तो आप अपने जैसा ही एक Instagram Avatar बना पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार किस प्रकार से आप Instagram Avatar का इस्तेमाल करेंगे

आप Instagram Avatar का Instagram Story और Facebook Story पर कर सकते हैं। जब आप Instagram पर किसी Story को लगाएंगे तो ऑटोमेटिक Facebook Story Instagram Story के साथ Sync हो जाता है तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार किस प्रकार Instagram Story पर Instagram Avatar का इस्तेमाल करेंगे.

जब आप Instagram पर स्टोरी लगाते हैं तो आपको यहां नीचे दिख रहे हो फोटो में इस ऑप्शन को क्लिक करना है।

How to Use Instagram Avatar

जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Avatar का ऑप्शन दिखाई देगा तो आपको इस पर क्लिक कर लेना है।

Instagram Avatar Kaise Banaye

जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपने जो Avatar बनाया था उस Avatar से कई सारे स्टीकर बन जाएंगे जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

इस प्रकार आप Instagram Avatar का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी होगी और यदि आपको इससे संबंधित कोई जानकारी पूछनी है तो आप यहां नीचे कमेंट कर सकते हैं।

आपको यह जानकारी अपने तक सीमित नहीं रखनी है आप इसे अपने दोस्तों के पास और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्त सब भी जान सके कि Instagram Avatar Kya Hai

Leave a Comment